अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही भव्य श्रीराम कथा के दौरान बुधवार को भगवान राम के वनवास एवं महाराज दशरथ के करुण विलाप का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास शिवानंद भाईश्री ने अपने ओजस्वी एवं मार्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कथा का विषय कथा के दौरान महाराज ने बताया कि जब माता कैकेयी ने राजा दशरथ से पूर्व में दिए गए दो वरदानों की मांग की, तब उन्होंने भरत को अयोध्या का राजसिंहासन और भगवान श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास देने का आग्रह किया। धर्म और मर्यादा की रक्षा हेतु भगवान श्रीराम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए प्रसन्नतापूर्वक वनगमन स्वीकार कर लिया।

भगवान श्रीराम का आदर्श महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, आज्ञापालन, सत्य और मर्यादा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने बताया कि श्रीर...