लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- नवरात्र पर कस्बे के दुर्गा देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी यज्ञ और रामकथा में कथा व्यास ने रविवार को भगवान राम के पृथ्वी पर अवतार लेने के कारणों का विस्तार से वर्णन किया। कथा सुनने तमाम श्रद्धालु पहुंचे। उधर सिंगहा खुर्द गांव में भी कलाकारों ने भगवान राम के जन्म के प्रसंग का मंचन किया। सिंगाही में कथा व्यास अनुराधा ने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। भगवान राम का अवतार भी रावण के अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्त कराने और मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ था। कथा के दौरान श्रद्धालु बार-बार जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।सिंगहा खुर्द में शतचंडी यज्ञ के साथ दिन में चल रही रामलीला में रविवार को श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने जन्म प्रसंग का इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.