इटावा औरैया, मार्च 8 -- क्षेत्र के गांव कटेखेड़ा में चल रही नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ में भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक महंत गणेश दास ने रामजन्म प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। रामजन्म के अवसर पर सुंदर झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान श्रीराम के जन्म, अयोध्या में उत्सव और देवताओं द्वारा पुष्प वर्षा की झांकियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में परीक्षित की भूमिका सुदामा देवी और जगदीश यादव ने निभाई। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी से रामकथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.