सीवान, मार्च 26 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रामनवमी सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीरामकथा के पांचवें दिन सोमवार की रात श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। जहां वृंदावन से पधारी कथावाचिका डॉ. लवी मैत्रेय शर्मा ने अपने प्रवचन से मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई "राम नाम मनिदीप धरु, जीह देहरीं द्वार। तुलसी भीतर बाहेरहुँ, जौं चाहसि उजिआर।" का भावार्थ समझाते हुए कहा कि राम नाम जीवन को प्रकाशमान करने वाला दीपक है। इसे अपनाने से मनुष्य के भीतर और बाहर दोनों ओर उजाला फैलता है। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल देते हुए कहा कि सत्य, मर्यादा और कर्तव्य ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.