सोनभद्र, मार्च 20 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। धर्म और आस्था की नगरी बीजपुर में राम नवमी के पावन अवसर पर भक्ति की अविरल धारा बह रही है। दुदहिया माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से आए सुप्रसिद्ध अंर्तराष्ट्रीय कथावाचक राम मोहन दास रामायणी ने अपनी मधुर वाणी से रामचरितमानस के प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल की लीलाओं से लेकर माता सीता के प्रेम अगाध त्याग और उच्च आदर्शों का ऐसा चित्रण किया कि पूरा पांडाल भावविभोर हो उठा। श्रोताओं की आँखें भक्तिभाव से सजल हो गईं और पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कथावाचक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.