बेगुसराय, मार्च 21 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत मनिअप्पा पंचायत के वार्ड संख्या 1 पश्चिम मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित रामकथा का समापन हवन-कीर्तन के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जदयू नेता संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन दिवस पर कथावाचक आचार्य शिवम झा के श्रीमुख से रामकथा श्रवण कर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर वनगमन, संघर्ष और राज्याभिषेक तक के जीवन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामकथा के सफल आयोजन में सुनील कुमार सिंह, मुरारी सिंह, आनंदी तांती, भोला तांती, मुकेश त...