मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश राजस्व मंडल मुरादाबाद का द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन नलकूप कालोनी परिसर में स्थित फील्ड हॉस्टिल में संपन्न हुआ। इसमें प्रांतीय महासचिव गोपीकृष्ण एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मंडल अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी प्रेमजीत सिंह एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें इं. नरेंद्र सिंह सरंक्षक, इं. रामऔतार गंगवार मंडल अध्यक्ष, इं. प्रीतम कुमार देश बंधु उपाध्यक्ष, इं. मोहित कुमार सचिव और इं. ब्रजपाल संगठन सचिव निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी प्रेमजीत सिंह एवं संजीव कुमार नव निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...