कानपुर, मई 1 -- कानपुर। अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश के सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे ने शुक्रवार को शहर में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिवकटरा और रामआसरे नगर बस्ती को देखकर वहां पर पेयजल संकट और बजबजाती नालियों की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई व आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। उर्सला अस्पताल के औचक निरीक्षण में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायज...