अल्मोड़ा, जून 9 -- श्री महावीर रामलीला कमेटी दड़मियां की ओर से रामलीला के पांचवे दिन राम, लक्ष्मण व सीता के वन जाने, निषाद राज से मिलन, सुमंत का वापस अयोध्या लौटना, दशरथ मृत्यु, कैकई और भरत संवाद, बाल्मिकी, भारद्वाज, अत्रिमुनि, अनुसूईया व अगस्त्य मुनि से मिलन प्रसंगों का मंचन हुआ। केवट परिवार ने हास्य व्यंग्य से दर्शकों को खूब हंसाया। यहां भरत पाण्डेय, जगदीश सैजारी, रमेश नयाल, विनय उपाध्याय, चेतन सैजारी, कृष्णा सैजारी, संजय सैजारी, जगदीश सिंह, गौरव रौतेला, सचिन सैजारी, प्रियांशु सैजारी, विनय जनौटी, विनय सैजारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.