हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 5 -- भवन निर्माण विभाग ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित एक दर्जन विधायकों को केंद्रीय पुल का आवास खाली करने को कहा है। सोमवार को विभागीय सूत्रों ने बताया कि राबड़ी देवी को पूर्व में भी नोटिस भेजकर आवास खाली करने को कहा गया था। उन्हें एक बार फिर याद दिलाते हुए 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को जल्द से जल्द खाली करने का आग्रह किया गया है। उन्हें विभाग की ओर से पहले ही 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया जा चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन केंद्रीय पुल के आवासों में पूर्व एवं वर्तमान विधायक अभी निवास कर रहे हैं, उन्हें भी इसके बारे में कहा गया है कि वे आवास को जल्द से जल्द खाली कर दें ताकि, इस आवासों का आवंटन नये सिरे से किया जा सके। इसी के लिए नोटिस भेजा गया है। इधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.