राबड़ी देवी सरकार से मिले 39 हार्डिंग्स रोड आवास में नहीं रहेंगी? कहां शिफ्ट होने का है प्लान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 28 -- पटना स्थित दस सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कहां शिफ्ट होंगी? इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी सरकार की तरफ से मिले 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट नहीं होंगी। दरअसल 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करने की मियाद सोमवार को खत्म हो रही है। जिसके बाद अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राबड़ी देवी अपने बेटे तेजस्वी यादव के घर शिफ्ट हो जाएंगी। तेजस्वी यादव एक पोलो रोड स्थित आवास में रहते हैं और राबड़ी देवी भी रहने के लिए यहीं जा सकती हैं। यह आवास नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम आवंटित है। कहा जा रहा है कि पूरा परिवार फिलहाल वहीं शिफ्ट होगा। राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की ओर से 29 जून तक आवास ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.