राबड़ी देवी खाली करेंगी आवास, मीसा भारती का ऐलान; लालू और तेजस्वी पटना पहुंचे
पटना, जून 9 -- बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली कर देंगी। लालू-राबड़ी की बड़ी बेटी एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद मीसा भारती ने यह ऐलान किया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौटने के बाद मंगलवार को पटना पहुंच गए। इस दौरान उनके बेटे तेजस्वी यादव एवं बड़ी बेटी मीसा भारती भी साथ रहीं। लालू एक सप्ताह के लिए स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर गए थे। वहां से एक दिन पहले ही दिल्ली लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित उनकी मां एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास को जल्द खाली कर दिया जाएगा। इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को लालू यादव के साथ मौजूद मीसा भारती ने पत्रकारों से खुलकर बात की। लालू परिवार के सदस्यों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.