हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 25 -- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अब तक पटना स्थित अपना बंगला खाली नहीं किया है। जिसके बाद अब सरकार ने राबड़ी देवी को दूसरा नोटिस भेज दिया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के बगले पर सियासत पिछले कई दिनों से हो रही है। विपक्ष के नेताओं का कहना था कि सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर बंगला खाली कराना चाहती है तो वहीं सरकार का तर्क रहा है कि आवास को खाली करने का नोटिस नियमों के मुताबिक ही दिया गया था। हालांकि, इस बीच राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने की बात कही थी लेकिन अब तक आवास को खाली नहीं किया गया है। अब भवन निर्माण विभाग ने बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को दस सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने का फिर नोटिस दिया है। 22 जून को जारी इस नोटिस में उनसे एक हफ्ते के अंदर बंगला खाली करने का अनुरोध...