हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 8 -- MLC चुनाव: एनडीए ने एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि इंडिया गठबंधन ने रविवार देर शाम तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अभी तक राजद के किसी संभावित उम्मीदवार ने एनआर नहीं कटवाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों की रेस में सुनील कुमार सिंह सबसे आगे हैं। उन्हें अपना कागज तैयार रखने को कह दिया गया है। राजद प्रत्याशी भी सोमवार को ही नामांकन करेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अभी दिल्ली में हैं। लालू सिंगापुर से लौट आए हैं। शनिवार देर रात वे दिल्ली वापस आ गए। वे अपनी बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती के आवास पर रुके हैं। वहीं, तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में ही रुक गए हैं। उनके सोम...