पटना, मई 30 -- Vijay Chaudhary On Rabri Devi: बिहार की राजधानी पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का मामला सियासी बवंडर में तब्दील हो चुका है। राष्ट्रीय जनता दल की कद्दावर नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग द्वारा बंगला खाली करने का फाइनल नोटिस दिए जाने के बाद बिहार का राजनीतिक तापमान अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस पूरे विवाद और राबड़ी देवी के आक्रामक तेवरों पर सम्राट सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बेहद कड़ा और स्पष्ट रुख अख्तियार करते हुए दो टूक जवाब दिया है। सरकार और प्रशासन नियम-कानून से चलते हैं: विजय चौधरी इस सियासी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान साफ लफ्जों में कहा, "सरकार और प्रशासन हमेशा...