पटना, जून 18 -- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली होने लगा है। राबड़ी आवास से गुरुवार को पिकअप गाड़ी में भरकर सामान निकाला गया। पिकअप को प्लास्टिक के तिरपाल से ढका हुआ था, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि कौन-सा सामान शिफ्ट हुआ है। इससे पहले भी टुकड़ों-टुकड़ों में राबड़ी आवास से कुछ सामान को शिफ्ट किया जा चुका है। बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को पटना के 39 हार्डिंग रोड पर दूसरा बंगला आवंटित किया हुआ है। बीते दिनों पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोर्स भेजने की चुनौती भी दे दी थी। हालांकि, बाद में भवन निर्माण विभाग को लिखे पत्र में राबड़ी देवी ने मौजूदा सरकारी आवास को खाली कर दूसरे में शिफ...