छपरा, जून 1 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने को लेकर राज्य सरकार की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास खाली कराने के लिए पुलिस भेजना लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है। यह भी पढ़ें- नीतीश और मांझी को आवास तो लालू-राबड़ी को क्यों नहीं? पूर्व सीएम बंगला विवाद को राजद ने नया रंग दियासरकार की विफलताएँ राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव द्वारा जारी बयान में रोहिणी आचार्य ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर विफल सरकार जनता के सवालों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने सरकार से...