रिषिकेष, अप्रैल 13 -- देशभर में राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध ऋषिकेश में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग राफ्टिंग संचालन के लिए नया नियम लागू करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत लंबे रूट पर एक राफ्ट अधिकतम तीन और सामान्य रूटों पर चार फेरे ही लगा सकेगी। इस कदम का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राफ्टिंग संचालन को सुव्यवस्थित बनाना है। नई व्यवस्था इसी सप्ताह लागू की जाएगी। ऋषिकेश में राफ्टिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अधिक मुनाफा कमाने की चाह में कई राफ्टिंग गाइड और कंपनियां एक राफ्ट से चार से पांच फेरे लगाने का प्रयास करते हैं, जिससे अंतिम फेरे की राफ्टिंग शाम ढलने के दौरान भी संचालित की जाती है, जोकि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जा सकता है। यह भी पढ़ें- 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.