रिषिकेष, मार्च 6 -- टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए नई पहल हुई है, जिसके चलते टिहरी जिले की हर विधानसभा में तीन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें नरेंद्रनगर विधानसभा के मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्र में भी ट्रैकिंग, राफ्टिंग और काइट (पतंग) फेस्टिवल प्रस्तावित है। शुक्रवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग के डीएफओ.... की अध्यक्षता में मुनिकीरेती नगर पालिका सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम आशीष घिल्ड़ियाल ने मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि सात मार्च को आगराखाला-कसमौली में ट्रैकिंग पर्यटन विभाग की निगरानी में होगी। आठ मार्च को साहसिक पर्यटन अधिकारी की देखरेख में ब्रह्मपुरी-खारास्रोत के बीच गंगा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.