राफन गांव में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं
मेरठ, अप्रैल 13 -- मवाना क्षेत्र के रफन गांव के पास सोमवार दोपहर ट्यूबवेल पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- बागपत : बावली के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.