मेरठ, दिसम्बर 1 -- मवाना। नगर के मेरठ रोड पर रविवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में बहसूमा निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घर लौटते समय सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को साइड मार दी। नगर के मेरठ रोड पर रविवार दोपहर राशन गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में बहसूमा निवासी आशु घायल हो गया। आशु रविवार को किसी कार्य से मवाना आया था और दोपहर में अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह राशन गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार के चालक ने उसकी बाइक को तेज रफ्तार में साइड मार दी। टक्कर लगते ही आशु सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.