राप्ती सागर एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी हालत, आरपीएफ ने अस्पताल में कराया भर्ती
उरई, अगस्त 16 -- उरई। संवाददाता आरपीएफ के आपरेशन सेवा मुहिम के तहत राप्ती सागर ट्रेन में एक यात्री की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वह अपने घर जा रहा था।आरपीएफ की माने तो उरई रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर एक पर ट्रेन नंबर 12522 राप्ती सागर एक्सप्रेस आकर खड़ी हुई। ऑन ड्यूटी टीटीई प्रदीप कुमार ने बताया कि पीछे जनरल कोच में एक यात्री बेहोशी की हालत में है। उसके साथ उसकी पत्नी रसिया खातून और बच्चे हैं। उक्त बेहोश यात्री को स्टेशन पर उतार कर एंबुलेंस को स्टेशन मास्टर के माध्यम पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री का नाम मोहम्मद पप्पू पुत्र सादिक मियां निवासी-मस्जिद के पास बजरिया जिला-चंपारण (बिहार) था। पूछताछ में पता चला है कि वह अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में हालत बिगड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.