राप्ती रेलवे पुल के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासांड गांव के पास राप्ती नदी पर बने रेलवे पुल के समीप रविवार को अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई होगी। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.