गोरखपुर, अप्रैल 18 -- चिलुआताल (गोरखपुर) चिलुआताल इलाके के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में शुक्रवार की दोपहर में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। तेज बहाव और गहराई की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ व पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उधर, तीनों छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बरियारपुर निवासी 19 वर्षीय शुभम यादव अपने साथी काजीपुर निवासी अभय उर्फ बंटी, शिव साहनी और बुढ़ियाबारी निवासी शुभम यादव के साथ शुक्रवार की दोपहर में करीब 2:30 बजे राप्ती नदी में नहाने गया था। यह भी पढ़ें- एमजी इंटर कालेज के छात्र हैं तीनों किशोर,परिवार में मचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.