श्रावस्ती, अप्रैल 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम जंगरावलगढ़ी में नहाने गए दो बालकों की डूब कर मौत हो गई थी। इसमें एसएसबी बिहार में तैनात मुख्य आरक्षी राजेश यादव का पुत्र अनिल कुमार भी था। एसएसबी ने नदी में डूबे दोनों बालकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सरकारी सहायता दी। एसएसबी कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण बुधवार को जंगरावलगढ़ी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर (बिहार)में तैनात मुख्य आरक्षी राजेश यादव व दूसरे मृत बालक सूरज यादव के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना जताई। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कार्यालय जिलाधिकारी श्रावस्ती के सहयोग से कमांडेंट ने पीड़ित दोनों परिवार को अहेतुक सहायता राशि 4-4 लाख का चेक दिया गय...