सिद्धार्थ, जून 8 -- डुमरियागंज/भनवापुर। डुमरियागंज कस्बे के वार्ड नंबर दो आजाद नगर निवासी सुहेल (19) पुत्र रफीक रविवार को दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय डूब गया। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं प्रशासन की मौजूदगी में युवक की तलाश जारी है। आजाद नगर निवासी सुहेल रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गया था। वह डुमरियागंज राप्ती नदी पुल के पूरब शाहपुर स्थित अंत्येष्टि स्थल के पास स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। काफी देर तक पानी से बाहर न आने पर उसके साथियों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं किसी ने घटना की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी. यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के पर्यटक नहीं लगा सुरागघटनास्थल...