बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी के सिसई घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर बिजलीपुर निवासी तोता यादव (35) सोमवार दोपहर सिसई घाट पर नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवक को डूबता देख कर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पूर्व प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। लंबे प्रयास के ब...