हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 3 -- यूपी के गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने में डूबे तीन दोस्तों की लाश तीसरे दिन एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं एक किशोर विवेक निषाद का शव गुरुवार देर शाम को ही टीम ने बरामद कर लिया था। तीनों शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कैंट थाना क्षेत्र के रानीडीहा शिवमंदिर टोला निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर (15) पुत्र रामसमुझ, मालवीय नगर निवासी विवेक निषाद (15) पुत्र सतीश, जंगल सिकरी निवासी गगन पासवान (15) पुत्र संतदेव पासवान और रानीडीहा निवासी अनिकेत यादव (13) पुत्र घनश्याम यादव अपने एक अन्य साथी राजकरन उर्फ टाइमपास राजभर के साथ बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे साइकिल से मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। पांचों किशोर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.