राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बरामद
गोरखपुर, मई 20 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बौठा गांव के पास राप्ती नदी कोनी के पास मंगलवार को दोपहर बाद स्नान करते समय डूबे गगहा क्षेत्र के सोनाई बुजुर्ग निवासी नीरज कुमार (28) पुत्र राम शिरीष का शव बुधवार को नदी से बरामद हो गया। बरही चौकी इंचार्ज अवधेश पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया। एसडीआरएफ ने डूबे स्थल से 40 मीटर दूर सुबह दस बजे बरामद किया। मंगलवार को नीरज बौठा गांव के पास नदी में स्नान करने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से प्रयास किया, लेकिन शव नहीं मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.