राप्ती नदी में डूबा हाईस्कूल छात्र, दोस्तों पर मां ने जताया शक
गोरखपुर, मई 22 -- झंगहा/ चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए 10वीं का छात्र अंश मौर्या संदिग्ध हाल में डूब गया। शुक्रवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम राप्ती नदी में उसकी तलाश में जुटी रही है, कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक अंश मौर्या रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महेवा का रहने वाला था। वह झंगहा के रामनगर स्थित अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। अंश झंगहा के आदित्य पब्लिक स्कूल का छात्र था और इस बार हाईस्कूल परीक्षा में स्कूल टॉपर बना था। उसके पिता राम प्रवेश मौर्या पंजाब में टाइल्स का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह पंजाब से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारीमां का आरोप मां प्रतिमा मौर्या ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के दोस्तों ने ही उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.