बलरामपुर, मई 12 -- उतरौला, संवाददाता। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवाधनी के सुराहिया देवर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में नौ वर्षीय मासूम राप्ती नदी में डूब गया। देर शाम तक चले तलाश अभियान के बावजूद गोताखोर टीम को बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम के साथ खोज अभियान लगातार चलाया जा रहा है।ग्राम महुवाधनी निवासी रक्षा राम ने बताया कि उनका नौ वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ राप्ती नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। स्थानीय गोताखोरों ने खाफी मशक्कत की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और अधि...