राप्ती नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका से लोग परेशान
श्रावस्ती, सितम्बर 2 -- जमुनहा, संवाददाता। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने से राप्ती नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसे लेकर जिले के राप्ती तट पर बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीण नदी पर नजर बनाए हुए हैं। राप्ती किनारे बसे गजोबरी, मोहनपुर भरथा, बंदरा, घाटेपुरवा, सलारू पुरवा, बंरगा-बंरगी, वीरपुर लौकिहा और शिकारी समेत कई गांवों के निवासी संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हैं। लक्ष्मनपुर कोठी स्थित राप्ती बैराज पर जलस्तर 127-70 के सापेक्ष शाम सात बजे तक 127- 30 मीटर दर्ज किया गया इस प्रकार नदी खतरे के निशान से अभी 40 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं हालांकि जल स्तर ख़तरे के निशान से काफी नीचे है प्रशासन तटवर्ती गांवों के लोगो को सतर्क कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ पैकेज सरयू फिर खतरे के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.