राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर, तटवर्ती गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- उतरौला, संवाददाता। लगातार तीन दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद अब राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर ने क्षेत्र में मुसीबत बढ़ा दी है। नदी के तटवर्ती व निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में घुसने लगा है। उतरौला तहसील क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। तटवर्ती क्षेत्र के निचले हिस्से में नदी का पानी भरने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं गन्ना, धान व अन्य फसलें बाढ़ का पानी भरने के कारण डूब गई है। किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है। राप्ती नदी में आई बाढ़ के चलते उतरौला-पचपेड़वा मार्ग पर पालापुर गांव के सामने मुख्य सड़क पर पानी का तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है。 यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बाढ़ मेन:::गंडक के शांत होने पर अब रोहिन लाल निश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.