गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के अध्यक्ष डॉ आर के पाण्डेय के नेतृत्व में गोरखपुर विकास प्राधिकरण सचिव पुष्पराज सिंह से मुलाकात कर कॉलोनी की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने होली से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। संगठन के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि साल 2018 में आवंटियों को कब्जा मिलने के बावजूद आज तक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उत्तर दिशा में बाउंड्री वॉल का निर्माण अधूरा है, जिससे बाहरी असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। इस कारण कॉलोनीवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। समिति ने होली पर्व को देखते हुए साफ-सफाई, नियमित जलापूर्ति और पार्कों के सुंदरीकरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.