गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बेलीपार क्षेत्र के भाट जोत में राप्ती नदी के तट पर हुई अंधाधुंध खोदाई से केवल धारा मुड़ने का जोखिम नहीं है, बल्कि लहरों की मार से बिजली निगम का 132 केवी लाइन का टॉवर भी गिर सकता है। नदी के बहाव से कुछ दूर खड़े टॉवर से 10 मीटर दूरी पर ही लगभग 10 मीटर खोदाई की गई है। जहां टॉवर है, वहां से दो ओर गहरी खोदाई होने से बाढ़ में टॉवर खतरे में पड़ सकता है। दरअसल, राप्ती नदी के तट पर अधिक क्षमता वाली मशीनों से गहरी खोदाई करने वालों ने टॉवर के करीब की मिट्टी निकाल ली है। इससे बाढ़ आने पर तेजी से मिट्टी कटने का जोखिम है। 132 केवी लाइन के टॉवर को क्षति पहुंचने पर एक बड़े क्षेत्रफल के आबादी की बिजली की लंबे समय तक बाधित हो सकती है। ऐसी लापरवाही की क्षेत्र में चर्चा है, लेकिन लोग शिकायत करने से परहेज कर रहे है...