राप्ती गंगा से 70 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बगहा, जुलाई 19 -- नरकटियागंज। रेल पुलिस ने नरकटियागंज जंक्शन से गुजरने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में रविवार को जांच अभियान में अंग्रेजी शराब की जब्ती की है। रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली 15002 राप्ती गंगा एक्सप्रेस की एक बोगी से दो लावारिस ट्रॉली बैग एवं एक पिट्ठू बैग की जब्ती की गई है।त लाश में कुल 70 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। बरामद शराब की मात्रा करीब साढ़े 52 लीटर है और इसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपए आंकी गई है। इस क्रम में रेल पुलिस ने सप्तक्रांति सुपरफास्ट, सत्याग्रह , जननायक समेत कई पैसेंजर ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.