राप्ती के किनारे छापेमारी में 55 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार सुबह राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे छापेमारी की। टीम ने मौके से करीब 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। वहीं करीब 350 किलो लहन और कई कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर की टीम ने चौकी प्रभारी अमरुतानी की पुलिस टीम के साथ सुबह करीब छह बजे संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने थाना राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे, अमरूद के बागों और झाड़ियों में अवैध शराब बनाए जाने के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर तैयार की जा रही कच्ची शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.