संतकबीरनगर, जुलाई 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दो दिन की राहत के बाद राप्ती और सरयू के जलस्तर में फिर से उफान आने लगा है। लगातार हो रही बारिश के चलते मेंहदावल तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 1.390 मीटर बढ़कर खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा है। वहीं सरयू नदी के जलस्तर में 80 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। अभी सरयू खतरे के निशान से 1.500 मीटर नीचे है। वहीं राप्ती 2.050 मीटर नीचे है। आने वाले दिनों में भी जलस्तर बढ़ने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: फिर तेजी से बढ़ने लगा है राप्ती और सरयू का जलस्तर नदियों के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।राप्ती नदी का जलस्तर बढ़या ठाठर में सोमवार की सुबह आठ बजे ज...