राप्ती इको पार्क में पौधरोपण, वृह्द प्लॉग रन, श्रमदान आज
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन, विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार की सुबह 07 बजे इको पार्क एकला बांध रिंग रोड पर प्लॉग रन, श्रमदान एवं पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। जिसमें सभी पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा आईईसी टीम, विभिन्न सामाजिक संगठन मसलन अनुदीप क्रिएशंस के आरजे अनुराग सुमन, दीप्ति अनुराग, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, मनीष चौब, अक्षर वीणा ट्रस्ट, लाइफ केयर वेलफेयर सोसायटी समते अन्य संस्थाएं शामिल होंगी। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने महानगरवासियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किया पौधरोपण यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.