आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- गम्हरिया। टायो कॉलोनी के पीछे अवस्थित रापचा डैम से ग़म्हरिया थाना पुलिस ने 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। डैम में कई दिनों से पड़े रहने के कारण शव की स्थिति बदतर हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह डैम में नहाने पहुंचे और उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। शव की स्थिति खराब और सड़ी-गली थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों पुराना हो सकता है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराक की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि शव की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.