रानेश्वर से संताल काटा पोखर तक पदयात्रा आयोजित
दुमका, जुलाई 7 -- दुमका। हूल दिवस के उपलक्ष्य में गोटा भारोत सिदो कान्हु हूल बैसी एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में रानेश्वर चौक से संथाल काटा पोखर, दिगुली तक श्रद्धांजलि पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि 30 जून 1855 को शहीद ग्राम भोगनाडीह में सिदो मुर्मू एवं कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक संथाल एकत्रित हुए थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन एवं महाजनी शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक हूल का आह्वान किया था।
पेडरकोला के शाम परगना ने सभी को कोलकाता जाकर तत्कालीन लाट साहब के समक्ष अपनी पीड़ा रखने की सलाह दी थी। बताया गया कि कोलकाता की ओर प्रस्थान के दौरान दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड स्थित दिगुली गांव के समीप मयूराक्षी नदी पर पानी पीने के लिए रुके निहत्थे सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.