दुमका, अप्रैल 26 -- रानेश्वर , प्रतिनिधि। रानेश्वर में नवनिर्मित थाना भवन का रविवार को दुमका के सांसद नलिन सोरेन ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि नए थाना भवन के बनने से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। आम जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा और पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.