दुमका, अगस्त 30 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड में एसआईआर को लेकर शनिवार को सुनवाई आयोजित की गई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मतदान केंद्र संख्या 240 से 247 तक के मतदाताओं की सुनवाई की। गणना प्रपत्र के माध्यम से मतदाताओं की मैपिंग की गई थी, जिसमें कुछ मतदाता नो मैपिंग सूची में चले गए थे। ऐसे मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित 165 में से 158 मतदाता सुनवाई में उपस्थित हुए और वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए। इनमें से 18 मतदाताओं द्वारा अपूर्ण कागजात देने पर उन्हें पुनः नोटिस जारी किया गया। मौके पर निर्वाचन कोषांग के पदाधिकारी, कर्मी, एई, जेई, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई के लिए विभिन्न पंचायतों में विशेष कैंप फोटो संख्या-38-एसआईआर सुनवाई...