दुमका, अप्रैल 13 -- रानेश्वर। रानेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में सोमवार चैत्र संक्रांति के मौके पर तेल पुड़ा मेला का शुभारंभ हो गया। यह मेला इलाके का सबसे बड़ा मेला है। और आयोजित मेला आगामी दस दिनों तक जारी रहेगा। चैत्र संक्रांति को यहां मंदिर परिसर में तेल पुड़ाने की रश्म सैकड़ो वर्षों पूर्व से चली आ रही है। सोमवार को तेल पुड़ा मेला में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी थी। उपस्थित भक्त मन्नत पूरी होने पर बाबा भोलेनाथ के मंदिर में तेल पुड़ाया। दिया में सरसों तेल डालकर घण्टो जलाया जाता है। साथ ही मंदिर परिसर में तेल की मांडूली भी दी जाती है। यह भी पढ़ें- बसंतराय में देश से कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु, ऐतिहासिक तालाब बना आस्था का केंद्र सैकड़ो की संख्या में भक्तों के द्वारा उपवास में रहकर मंदिर परिसर में दीप जलाकर तेल पुड़ाने की रश्म पूरा किया। बाबा भोलेनाथ...