गंगापार, मार्च 11 -- मंगलवार को दोपहर एक बजे के लगभग मेजारोड रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त जीआरपी पुलिस नैनी द्वारा कर ली गई। यह शिनाख्त शव से कुछ दूर मिले मोबाइल के द्वारा मिली जानकारी से हुई है। दिवंगत युवक राजमणि पटेल का दूसरे नंबर का बेटा 22 वर्षीय रानू था। जो किसी बात से परेशान होकर मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंच ट्रेन के आगे कूद जान दे दी थी। जानकारी पर आरपीएफ सिपाही, चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह सहित आसपास के लोग रेलवे ट्रैक के पास पहुंच शव के शिनाख्त की कोशिश करने में जुटे थे, लेकिर पहचान नहीं हो सकी थी। रानू पटेल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.