रानी हॉस्पिटल में 730 ग्राम के नवजात का सफल इलाज
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची। रानी हॉस्पिटल में 28 सप्ताह में जन्मे 730 ग्राम के नवजात का सफल इलाज किया गया। भोजन नली की गंभीर जन्मजात बीमारी (एसोफैगल एट्रेसिया) से पीड़ित समयपूर्व शिशु को 126 दिनों के गहन इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नवजात के जन्म के दूसरे दिन डॉ. मो. इमरान ने जीवनरक्षक सर्जरी की, इसके बाद डॉ. राजेश, डॉ. किरण और डॉ. शुभा की देखरेख में एनआईसीयू में वेंटिलेटर और विशेष पोषण सहायता दी गई। स्वस्थ होने पर शिशु का वजन 1540 ग्राम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.