फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रानी साहिबा मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार कराया गया। जरदोजी उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हाजी अतीक अहमद की ओर से कराए गए रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या रोजेदारों से शिरकत की। रोजा इफ्तार बाद शहर व मुल्क में अमन की दुआ की गई।सोमवार को मुकद्दस रमजान का 19 वा रोजा मुकम्मल हो गया है। मंगलवार को मुबारक रमजान का दूसरा अशरा पूरा हो जाएगा। इसलिए दिनों दिन सामूहिक रोजा इफ्तार का दौर बढ़ता जा रहा है। अब शहर में हर दिन रोजा इफ्तार का एहतमाम किया जाने लगा है। लोग रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराकर नेकी कमा रहे हैं। सोमवार को रानी साहिबा मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार का एहतमाम किया गया। रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। मगरिब की नमाज होते ही रोजेदारों ने खजूर से पहले रोजा इफ्तार कि...