कटिहार, नवम्बर 14 -- कटिहार निज संवाददाता गामी टोला स्थित रानी सती मंदिर में 25 वें वर्ष धूमधाम से मंगसीर नवमी उत्सव मनाया गया। गौरतलब है कि आज ही के दिन दादी प्रकट हुई थी। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्त जनों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात्रि जागरण में स्थानीय भजन गायक रवि कुमार और विकास कुमार ने भजनों की गंगा बहाई। मोटी सेठानी म्हारो बेड़ों पार लगानो पड़ोसी और जिस घर पर होगी दादी की कृपा उसका होगा कल्याण आदि भजनों पर श्रोतागण थिरक रहे थे। संस्था के राजेश अग्रवाल और अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में मारवाड़ी परिवार ने अपने बच्चों का जात जरूला कराया। सामूहिक मंगल पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। विशेष महा आरती का आयोजन किया गया। शकुन चौधरी, सुनील ढांढनिया, राजेश सुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.