दुमका, मार्च 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दादी महिमा मंडल दुमका के द्वारा छोटी ठाकुरबारी मंदिर के परिसर में रानी सती दादी का मंगल पाठ एवं 19 वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के महिलाओं ने झूम कर भक्ति संगीत में नाचा। कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा भक्ति गाने पर प्रस्तुति की गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित थे। दादी महिमा मंडल दुमका के सदस्यों ने रानी सती दादी की पूजा-अर्चना की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। फोटो संख्या 30 रानी सती दादी का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लेते मारवाड़ी समाज की महिलाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.