रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए छात्राओं के अभिलेखों का होगा सत्यापन
बरेली, अगस्त 26 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर पर उत्तीर्ण छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश शासन की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत पात्र छात्राओं की सूची प्रकाशित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से योजना के लिए पात्र छात्राओं के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल उत्तर प्रदेश की निवासी छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं। दूसरे प्रदेशों की छात्राओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। सत्यापन के दौरान छात्राओं को अपने मूल अभिलेख साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें अंतिम वर्ष की अंकतालिका, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी, अधिकतम 12 लाख रुपये तक की आय वाला आय प्रमाण पत्र और नवीन पासपोर्ट साइज फोटो शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.